Nainital-Haldwani News

क्रिकेट लीग आयोजन पर नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन को BCCI की लताड़, माफी मांगने को कहा…

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट को उत्तराखण्ड में बढ़ावा मिल रहा है। राज्य के तमाम जिलों में आयोजित हो रहे क्रिकेट लीग युवाओं को अभ्यास का शानदार मौका दे रहे है। इसी बीच हल्द्वानी में क्रिकेट लीग की तैयारियों को तब झटका लगा जब बीसीसीआई और यूसीसीसी ने टूर्नामेंट को आयोजन करा रही नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन लोगों के सामने झूठी खबर देने पर लताड़ लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कुछ दिन से सोशल मीडिया और तमाम खबर पत्रों पर खबर सामने आई थी कि हल्द्वानी में होने वाली एकदिवसीय लीग को बीसीसीआई ने अनुमति दे दी है। इस टूर्नामेंट में जिले के तमाम क्रिकेट एकेडमी और क्लब को भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा था। इसमें बताया गया था कि यह इस टूर्नामेंट में भाग कर रहे सभी खिलाड़ियों के रिकॉर्ड देहरादून भेजा जाएगा और लीग की जिम्मदारी सीएयू से संबद्ध जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन को दी है। इसके अलावा इस लीग में किए गए प्रदर्शन के आधार पर राज्य ट्रॉयल में तवज्जों देने की बात कही गई थी। इसमें आयोजक के रूप में नवीन टम्टा का नाम सामने आया था। इस मामले में उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य नहीं है। वहीं एसोसिएशन के सचिव दीपक मेहरा ने अपने नाम के साथ सामने आए बयानों को निराधार बताया है।

यूसीसीसी संयोजक रत्नाकर शेट्टी की तरफ जारी मेल में जानकारी दी गई है कि इस तरह की लीग का बीसीसीआई और यूसीसीसी का कोई संबंध नहीं है। इस तरह की फेक जानकारी को सामने लाने पर उन्होंने नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने मेल में साफ किया कि अगर वो ऐसा करने में असमर्थ होते है तो UCCC जिला एसोसिएशन पर बैन लगाने पर विचार करेगा।

नोट: तकनीकी कारणों के चलते खबर का सार दूसरी स्लाइड पर हाइड था जिसे बाद में अपडेट किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top