Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात,नाबालिग युवक पर केस दर्ज

हल्द्वानी में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म,हीरानगर निवासी नाबालिक युवक पर मुकदमा दर्ज
Ad

हल्द्वानी: नगर कोतवाली में एक बड़ा ही गंभीर मामला दर्ज हुआ है। शहर में एक किशोर ने एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दुष्कर्म के मामले पूरे इलाके को हिलाकर रख देते हैं। हल्द्वानी में भी सनसनी फैल गई है। दरअसल बीते कुछ समय में अपराधों का ग्राफ हल्का फुल्का ऊपर जरूर गया है। मगर इस बार दुष्कर्म जैसा मामला सामने आने से हर कोई अचंभित रह गया है। मामला हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र का है।

कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवाबी रोड निवासी एक नाबालिक छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें छात्रा की मां ने बताया है कि हीरानगर निवासी एक किशोर सोशल मीडिया पर उसकी पुत्री का दोस्त बना। इसके बाद उसने बेटी का प्रेम जाल में फंसा लिया।

तहरीर में मां ने बताया कि बीते 15 सितंबर को किशोर उसकी पुत्री को अपने घर ले कर गया। इस दौरान युवक ने उसकी पुत्री के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आगे की जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top