Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: निजी ब्रांडों को आंचल देगा टक्कर, मिल्क बूथ खुलेंगे और आप लोग चलाएंगे!

Ad

हल्द्वानी: डेयरी विभाग द्वारा जनपदवासियों को उच्च गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद मुहैया कराने के उद्देश्य से जनपद के 08 स्थानों पर आँचल मिल्क बूथ स्थापित किये जा रहे है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि आँचल मिल्क बूथों का संचालन क्षेत्रवासियों द्वारा किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा व उनकी आर्थिकी भी सशक्त होगी। इसके साथ ही विभाग को मिल्क बूथों से होने वाली आय से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि डेयरी विभाग द्वारा 10’10 प्री- फैब्रिकेटेड बूथों को स्थापित किया जा रहा है जिनमें उपभोक्ताओं को दुग्ध उत्पाद- आइसक्रीम, लस्सी, मठ्ठा, पनीर, दही, फ्लेवर्ड मिल्क सहित अन्य उत्पाद मिलेंगे।

महा प्रबन्धक डेयरी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग का उद्देश्य है कि आँचल मिल्क बूथों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्द्धक दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जाय। जनपद नैनीताल की तहसील हल्द्वानी, रामनगर, एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, रोडवेज स्टेशन, आरटीओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल में आँचल मिल्क बूथ स्थापित किये जा रहे है। वर्तमान में जनपद में 05 आँचल मिल्क बूथ पूर्व से संचालित किए जा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top