Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस किच्छा में यूनिपोल से टकराई,बस चालक वाहन छोड़कर भागा

Ad

हल्द्वानी: एक रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। काठगोदाम डिपो की बस बरेली से हल्द्वानी आ रही थी। इसी दौरान किच्छा बाइपास के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। दरअसल साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में बस यूनिपोल से टकरा गई। साइकिल सवार बस के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो की वाहन संख्या uko7pa 2862 करीब 1 बजे बरेली से वापस हलद्वानी को आ रही थी।किच्छा बाइपास में एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे बस एक यूनिपोल से टकरा गई।साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर बस के नीचे आ गया।

वहीं बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।बस का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।बस में परिचालक समेत कई यात्रियों के चोटिल हुए हैं। सभी का इलाज किच्छा के सरकारी चिकित्सालय में चल रहा है।दुर्घटना के बाद बाइपास में लंबा जाम लग गया,दुघर्टना के समय मे बस में 20 यात्री बताये जा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top