Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: चलती बस से निकला टायर, बाल-बाल बचे नैनीताल जा रहे 23 यात्री

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम में नरीमन चौराहे के पास एक प्राइवेट बस का टायर निकल गया गया। बस नैनीताल जा रही थी। घटना रविवार सुबह की है। घटना के वक्त बस में 23 यात्री सवार थे। चलती बस से टायर निकलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस से टायर निकलने के बाद हाइवे पर जाम लग गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक सुबह एक निजी बस UK 04 A 1223 रुद्रपुर से सवारी लेकर नैनीताल जा रही थी। नरीमन चौराहे के पास पहुंची बस का पिछला पहिया निकल गया। हैरान करने वाली बात ये है कि इतना बड़ा हादसा हो गया और इस बारे में पुलिस को जानकारी भी नहीं मिली। एक यात्री ने बताया कि वह सब रुद्रपुर से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top