Nainital-Haldwani News

IAS दीपक रावत ने फिर सुलझाया लैंड फ्रॉंड का मामला, क्रेता को वापस मिले रुपए बोला थैंक्यू सर

Ad


हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एक बार फिर एक व्यक्ति को ठगी से बचाया है। उनके पास शिकायत पहुंची तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। नवीन राम पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम काभडी, पोस्ट ऑफिस दन्या जिला अल्मोडा ने वर्ष 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से क्रय की गई थी। उक्त भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रूपये में हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

नवीन राम ने बताया कि क्रय की गई भूमि का विक्रेता द्वारा ना ही कब्जा दिया गया और धनराशि मांगने पर धनराशि भी वापस नही की गई। नवीन राम ने आयुक्त से प्रार्थना पत्र के द्वारा मोहन राम से दो लाख वापस दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने भूमि क्रेता एवं विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब किया। शनिवार को मोहन राम द्वारा नवीन राम को दो लाख का चैक दिया गया। नवीन राम ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top