Nainital-Haldwani News

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हल्द्वानी के विनोद का कांडपाल हेयर सैलून,युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

Ad

हल्द्वानी: इन दिनों सोशल मीडिया पर कांडपाल हेयर सैलून की फोटो वायरल हो रही है। उत्तराखंड के तमाम ग्रुप्स में ये फोटो को जमकर शेयर किया जा रहा है और संचालक की तारीफ हो रही है। कांडपाल सैलून की शुरुआत कोरोना वायरस के वजह से ही हुई। कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन लग गया था। ऐसे में हजारों लोगों ने अपनी नौकरी खो दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी कुसुमखेड़ा के विनोद कांडपाल भी उन लोगों में ही थे। वह दिल्ली में काम करते थे। नौकरी जाने के बाद आर्थिक संकट आ गया था और घर की जिम्मेदारी से वह भाग नहीं सकते थे। ऐसे में विनोद ने सैलून खोलने का फैसला किया। जब सैलून शुरू कर रहे थे तो कई लोगों ने सवाल किए लेकिन विनोद ने परवाह नहीं की और दुकान खोल दी।

इसके बाद विनोद के इस कदम को सैंकड़ों लोगों ने सराह है। विनोद का कहना है कि मुश्किल वक्त में हालात कोई भी कार्य करा देते हैं। मै नहीं मानता की कोई काम छोटा या बड़ा होता है। जिस काम से आप घर चला सकते हो, उसका हर वक्त आदर होना चाहिए। विनोद की दुकान पर लोग बाल कटवाने पहुंच रहे हैं और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

विनोद का परिवार मूलरूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। वह कई सालों से हल्द्वानी में रह रहे हैं और यही से पढ़ाई भी की। उनका बाहर जाकर नौकरी करने का इरादा था लेकिन कोरोना वायरस ने पूरी जिंदगी बदल दी। विनोद ने अपने काम से युवाओं को प्रेरित किया है और आज इसी वजह से उनका सैलून पूरे उत्तराखंड में सुर्खियों में हैं। हल्द्वानी लाइव की ओर ओर से विनोद को शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top