Nainital-Haldwani News

मोटाहल्दू के हर्षित जोशी का हुआ zscaler कंपनी में चयन, डेढ़ मिलियन का पैकेज मिला

Ad

हल्द्वानी: शहर के एक युवा का चयन zscaler कंपनी में हुआ है। हर्षित जोशी को zscaler कंपनी ने 16.2 लाख रुपए का सालाना पैकेज दिया है। हर्षित जोषी मोटाहल्दू  के रहने वाले हैं। वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस के फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं। हर्षित जोशी बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं विधानसभा के सैकड़ों लोगों ने हर्षित को बधाई दी है। पिछले कुछ वक्त से क्षेत्र के युवाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी पाई है।  इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों ने उनको बधाई दी बधाई देने वालों में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट,पूर्व मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top