Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की जनता को भाया नगर निगम का प्लान, खुल रहा है कमाई का रास्ता

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम घरों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए जिम्मेदारी बैणी सेना सेना को दी है। नगर निगम का ये प्लान कामयाबी की राह पर निकल पड़ा है। बैणी सेना इस जिम्मेदारी को निभाने के साथ ही लोगों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही है। इसके अलावा नियम तोड़ने वालो के लिए भी बैणी सेना के पास प्लान बी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम और बैणी सेना ने राजपुरा क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने सार्वजनिक क्षेत्र में कूड़ा न फेंकने और यूजर चार्ज देने के प्रति लोगों में जागरूक भी किया।

जनता को नगर निगम का ये आइडिया भा रहा है और ये राजस्व के रूप में निगम को फायदा दे रहा है। नगर निगम का यह नया प्रयोग सफल रहा है साथ ही 40 हजार रुपए यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त भी हो चुका है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहा है कि स्वच्छता का कनेक्शन सेहत है। साफ-सफाई से बीमारियां भी दूर होंगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह नगर निगम हमेशा डोर टू डोर कूड़ा उठाने के अभियान को यूजर चार्ज देकर सफल बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top