Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:शराब पीकर कूड़ा वाहन चलाना पड़ेगा महंगा, अब नगर निगम के पास है अल्कोहल मीटर

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी इन दिनों लगातार सख्त फैसले ले रहा है। कुछ दिन पहले नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने डोर टू डोर कूड़ा वाहन चालक और हेल्पर की लापरवाही के चलते सेवाएं समाप्त कर दी थी। उन्हें वाहन चालक के खिलाफ वार्ड नंबर 43 के लोगों से शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर आयुक्त ने गुलाब और भाई को पकड़ा और तुरंत एक्शन लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्शन को लेकर सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम वाहन चालक और हेल्पर के काम पर नजर बनाए हुए हैं। कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के पास शिकायत हेतु नंबर (8882610000) दिया गया है। अब निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अल्कोहल मीटर भी मंगवा लिए हैं। इस तरह की शिकायत मिली हैं और अब ड्यूटी के दौरान कोई चालक व कर्मचारी नशे में पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर एक्शन लिया जायेगा। इसके अलावा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जनता से अपील भी की और कहा कि घर का कूड़ा नगर निगम के वाहन पर ही डालें और सेवा लेने पर बैंणी सेना को भुगतान जरूर करें। गंदगी करने और रसीद नहीं होने पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top