Nainital-Haldwani News

पुरानी ITI के पास खेत में मिला नवजात तो बोले मंडी चौकी प्रभारी,पहले बच्चे को बचाना है फिर केस

Ad

हल्द्वानी: इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा। बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई के पास एक नवजात शिशु बरामद हुआ है। नवजात को कोई वृंदावन बिल्डर्स के पास एक खाली खेत में फेंक कर चला गया।चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चा सिर्फ 1 दिन का है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मंडी चौकी प्रभारी विजय सिंह पाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और नवजात को सबसे पहले सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। प्रभारी विजय सिंह पाल ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और डॉक्टर उस पर निगरानी रख रहे हैं।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है लेकिन पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। इस मामले पर प्रभारी ने कहा इस तरह के मामले में देरी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामले को लेकर संवेदनशील रहें और सबसे पहले मासूम की जिंदगी बचाने का प्रयास करें। मौके पर भीड़ एकत्र कर देरी बिल्कुल ना करें। इस मामले को लेकर पुलिस जल्द आरोपी का पता लगा लेगी। पास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top