Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए, नगर आयुक्त निकल गए कूड़ा उठाने

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में कूडा उठाने का संकट से उभरने के लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कूड़ा गाड़ी का स्टेरिंग पकड़ा और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाई और कालाढूंगी रोड समेत नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना और कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। सफाई कर्मचारी के हड़ताल में जाने से मैनपावर की कमी हो गई है। वह बचे हुए संसाधान से कार्य को करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए भी मैसेज दिया कि नगर निगम वार्ता के लिए तैयार है और हड़ताल से कोई हल नहीं निकलेगा बल्कि शहर में गंदगी ही फैलेगी। बता दें कि हल्द्वानी नगर निगम के कर्मचारी 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से मानदेय देने की मांग कर रहे हैं और इसलिए हड़ताल शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top