Nainital-Haldwani News

अब मीटर रीडिंग से बनेगा पानी का बिल,हल्द्वानी कुसुमखेड़ा क्षेत्र से हो रही है शुरुआत

Ad

हल्द्वानी: उपभोक्ता पानी की बर्बादी नहीं कर पाएंगे क्योंकि 1 अप्रैल से जल संस्थान मीटर रीडिंग से बिल वसूलना शुरू करने वाला है। इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कुसुमखेड़ा क्षेत्र से होगी। जहां वार्ड नंबर 44 और 45 क्षेत्र आरटीओ रोड, आरके टेंट हाउस रोड में 11000 की आबादी को मीटर रीडिंग से पानी का बिल देना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्व बैंक परियोजना के तहत 1 महीने में 10000 लीटर पानी को इस्तेमाल करने पर 152 रुपए का बिल आएगा। 20000 लीटर पानी उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं उसे 256 रुपए तथा 11 रुपए प्रति 1000 लीटर की दर से अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। पानी के बिल के लिए पेयजल कनेक्शन के साथ मीटर में पेयजल निगम की ओर से सेंसर भी लगाया गया है ताकि कोई उसे किसी प्रकार की छेड़खानी न कर सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top