Nainital-Haldwani News

विदेश में लक्की राणा ने किया नाम रौशन, मदद के लिए BDC मेंबर गरिमा पांडे ने बढ़ाया हाथ

Ad

हल्द्वानी: ग्राम धनपुर की बेटी बॉक्सर लक्की राणा ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश ही नहीं बल्कि राज्य का नाम भी रौशन किया है। पूरे उत्तराखंड से उन्हें बधाई मिल रही है और वह हल्द्वानी अपने निवास पहुंच गई हैं। इसके बाद से उनका सम्मान करने लगातार लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में जयपुरखीमा क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे, लक्की राणा के घर पहुंची और उन्हें राज्य का गर्व करार दिया। इस मौके पर उन्होंने लक्की को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मोंटनेग्रो यूरोप में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र की शान लक्की राणा ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया । क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने कहा कि आये दिन क्षेत्र में बेटियां खुद को साबित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है की मैं जयपुरखीमा पदमपुर देवलिया क्षेत्र पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। उन्होंने लक्की राणा और उन सब बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार को इन बच्चों का सम्मान करते हुए इनकी आर्थिक मदद और इन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को जल्द इस विषय मे पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाएगी और इन प्रतिभाओं को सम्मान देने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगी। इसके साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष मोटाहल्दू संदीप पांडे, मंगल दल अध्यक्ष पदमपुर देवलिया पीयूष हरबोला, आंनद बिरखानी, देवराज बिष्ट, देवेंद्र राणा, कलावती राणा, मीना राणा, लोहिता राणा काजल राणा और शिवा राणा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top