Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी कमलेश तिवारी ने जीते तीन मेडल,नेशनल टूर्नामेंट के लिए पक्का हुआ टिकट

Ad

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। स्पोर्ट्स गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्लान पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रकाश डाला था। कई स्थानों में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जहां राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नेशनल फिजिकल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वाधान में खटीमा में 2 दिवसीय मास्टर्स एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में हल्द्वानी निवासी कमलेश तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया और पदकों की हैट्रिक जमाई।

ADVERTISEMENTS Ad

कमलेश तिवारी ने 100 मीटर स्वर्ण , 200 मीटर स्वर्ण और 400 मीटर कांस्य पदक प्राप्त किया। कमलेश तिवारी आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निग हल्द्वानी के शारीरिक शिक्षक हैं। वह भारतीय ताइक्वांडो टीम के भी कोच रह चुके हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्होंने हल्द्वानी का नाम रौशन किया है। खटीमा में मिली कामयाबी के बाद कमलेश तिवारी ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता केरल के लिए अपना टिकट कन्फर्म कर लिया है। इसके अलावा उनकी इस उपलब्धि पर नेशनल स्पोर्ट्स एंड फीजिकल फिटनेस बोर्ड द्वारा बोर्ड ऑफ मेम्बर्स में स्थान दिया गया है l उनकी इस उपलब्धि में स्कूल के प्रधानाचार्य पीएस चीमा,डॉ नागेंदर शर्मा, डॉ सुरेश पांडे,सोहन वीर राणा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की l

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top