Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से नैनीताल तक रोपवे यात्रा…रानीबाग, भुजियाघाट समेत 4 जगहों पर बनेगा स्टेशन

Ad

Haldwani To Nainital Rope Way:हल्द्वानी से नैनीताल तक यात्रा को ट्रैफिक जाम फ्री बनाने के लिए जो रोपवे निर्माण की बात शुरू हुई थी, उसे अब गति मिल गई है। काठगोदाम- हनुमानगढ़ रोपवे प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकता है। इसको लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बैठक भी ली और इसकी जद में आ रही बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि काठगोदाम-हनुमानगढ़ रोपवे के बीच चार स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें 67 टावर भी लगेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि विद्युत पोलों और एचटी लाइन को विस्थापित कराने की आवश्यकता है। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिये कि पिटकुल, यूपीसीएल के साथ ही निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों की एक सप्ताह के भीतर संयुक्त बैठक कर समाधान करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निमार्णदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि हनुमानगढी रोपवे स्टेशन तथा अन्य सभी स्टेशन लोकेशन पर भूमि का संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिये। काठगोदाम- हनुमानगढी रोपवे के मध्य रानीबाग, भुजियाघाट, नर्सरी व ज्योलिकोट रोपवे स्टेशन बनाये जायेंगे तथा काठगोदाम से हनुमानगढी तक कुल 67 टावर स्थापित किये जायेंगे। काठगोदाम रोपवे स्टेशन पर 500 गाडियों की पार्किंग, के साथ ही 400 मीटर पैदल ब्रिज मार्ग रेलवे स्टेशन के लिए बनाया जायेगा ताकि यात्री सुगमता से रेलवे स्टेशन से रोपवे स्टेशन पैदल आ सकें। हनुमानगढी रोपवे स्टेशन से ई-बस सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी। रोपवे को पब्लिक ट्रान्सपोर्ट की तरह इस्तेमाल किया जायेगा जिसका शुल्क कम से कम होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top