Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:पहाड़ जाने वालों के लिए वीकेंड ट्रैफिक प्लान जारी, रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Ad

Route diversion in Nainital–Haldwani:- राज्य उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही अब वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचने लगी है। ऐसे में शनिवार और रविवार को पुलिस ने हल्द्वानी शहर में दो दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। बताया जा रहा है कि डायवर्जन प्लान लागू होने के बाद लोगों को पर्यटन गतिविधियों से होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके लिए शुक्रवार रात को नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर व जनपद नैनीताल के लिए डायवर्सन प्लान अपडेट किया गया। इस प्लान के अनुसार समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालक जो शहर नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे है, उनको निम्न नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा:-

• बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

• रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

• कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लाल्डांठ तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

नैनीताल पुलिस द्वारा जारी किए गए डायवर्जन प्लान के अनुसार शनिवार और रविवार को वीकेंड के दौरान यात्रा रूट में भारी वाहन सुबह 10:00 बजे से रात के 10:00 तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेंगे। इसके साथ ही नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोग रूट प्लान देखकर व नियमों का पालन कर नैनीताल व भीमताल रोड में प्रवेश करें।

अत्यधिक दबाव में गौलापार से शुरू होगी शटल सेवा

नैनीताल पुलिस के अनुसार यदि यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ता है तो इसके लिए एक नया पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाएगा। यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा। यहां से यात्री शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top