Uttarakhand News

हल्द्वानी: शौर्य का कमाल का प्रदर्शन,उत्तराखंड ओपन लिटिल मास्टर्स बैडमिंटन कप में जीता स्वर्ण

Ad

हल्द्वानी: डीएसए बैडमिंटन अकादमी हल्द्वानी में बीते 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को आयोजित हुई 2 दिवसीय उत्तराखंड ओपन लिटिल मास्टर्स बैडमिंटन कप प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी शौर्य यादव एक बार फिर कमाल के फॉर्म में दिखे। उन्होंने प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शौर्य यादव अंडर-13 और अंडर-14 सिंगल्स व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। इससे पहले शौर्य कई टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस टूर्नामेंट कई महानगरों के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। इस तरह के टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों को परिपक्व होने में मदद करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिला बैडमिंटन अध्यक्ष रितेश बिष्ट आयोजक तन्मय रावत व नैनीताल डीएसए के महासचिव अनिल गड़िया ने  प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए जरूरी है। युवा खिलाड़ी अभ्यास के साथ जीतने मैच खेलेंगे, उनका उन्हें अनुभव मिलेगा। अच्छा प्रदर्शन उन्हें ऊर्जा देंगे और उनके अंदर खेल भावना मजबूत होगी। युवा अवस्था में ही अगर युवाओं को सही मार्ग दर्शन मिल जाए तो उन्हें बाद में काफी मदद मिलती है।

उत्तराखंड में खेल के मैदान में युवा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं के लिए नई खेल नीति भी आ गई है। इसके अलावा अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवत्ति के अलावा सरकारी नौकरी के दरवाजे सरकार ने खोल दिए हैं। ऐसे में युवाओं आगे बढ़ने के लिए हर वक्त प्रेरित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top