Nainital-Haldwani News

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ता गौलापार, वेंडी स्कूल की छात्राओं ने दिल्ली में रौशन किया नाम

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रियांशी शर्मा और मौली पाण्डेय का दिल्ली यूनिवर्सिटी में चयन हुआ है। दोनों ने यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2021-22 में अच्छे अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जिसमें प्रियांशी शर्मा का दौलत राम कॉलेज और मौली पाण्डेय का श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में दाखिला हुआ है। साथ ही दोनों छात्राएं 2021-22 सत्र में विद्यालय की टॉपर भी रही हैं। क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाडी़ व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी, एच0ओ0डी0 वीरेंद्र रावत, मंजू थापा एवं समस्त स्टाॅफ ने भी ढेरो शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top