Nainital-Haldwani News

गौला ने उजाड़ा पांच किसानों का आशियाना,डालाकोटी दंपत्ति ने निजी जमीन देकर बसाने का किया फैसला

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी व उसे सटे गांवों में दो दिन हुई बारिश ने कहर बरपाया। बाढ़ जैसे हालात शहर में पैदा हो गए। कई लोगों ने घर खोया तो कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इस मुश्किल की घड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता व प्रतिनिधि मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं नैनीताल जिले के इंदिरानगर द्वितीय बिंदुखत्ता में भारी बारिश के वजह से उफान पर बहती गौलानदी ने 5 किसानों के आशियाना उजाड़ दिया। आपदा के कारण भू कटाव के कारण 5 परिवारों के घर नदी में समा गये, उपजाऊ भूमि के साथ-साथ मकान भी नदी में समा जाने के कारण उन परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। इस मुश्किल खड़ी में उनकी मदद के लिए कांग्रेसी नेत्री एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी और कांग्रेस के प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी आगे आए हैं। उन्होंने पीडित परिवार को बसाने का बेड़ा उठाया है। उन्होंने अपनी जमीन दान कर उन्हें राहत देने की बात कही है। उनके इस कदम की तारीफ हर कोई कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी ने पांचो भूमिहीन व बेघर हुए परिवारों से मिलने के लिए पहुंचे। उपस्थित सैकड़ों के जनसमूह के बीच अपनी निजी भूमि में से 500 वर्ग फीट प्रति परिवार देने की घोषणा कर दी। उक्त बेघर परिवारों में देवकी देवी, गोपाल दत्त शर्मा, टीकाराम तिवारी, गणेश जोशी, भुवन राम आर्य शामिल है। डालाकोटी दंपत्ति ने साफ किया कि इस वकत राजनीति नहीं बल्कि इंसानियत दिखाने का वक्त है। एक दूसरे की मदद करके ही इस आपदा में हुए नुकसान की भरपाई की जा सकती है। किसी के इंतजार में बैठना समय बर्बाद करने जैसा होगा। किरन डालाकोटी और संध्या डालाकोटी दोनों दंपत्ति ने पीड़ितों के घर दौरे कर खानापूर्ति करने वाले जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का काम किया है। शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा जब किसी जनप्रतिनिधि ने पीड़ित का दर्द देख उनको जमीन देने का ऐलान किया हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top