
Haldwani News | UUSDA Meeting | Road Construction Uttarakhand | Monsoon Preparation | Nitin Verma Statement : हल्द्वानी में मानसून से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक में साफ कहा गया कि शहर में चल रहे सभी सड़क निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरे किए जाएं.…ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
यह बैठक उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के साथ आयोजित की गई। बैठक में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कों का काम हर हाल में पूरा किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना था कि बरसात के दौरान लोगों को जलभराव और यातायात की समस्या न झेलनी पड़े…इसके लिए समय पर काम पूरा होना जरूरी है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि तीन पानी से काठगोदाम तक बन रहे हाईवे, तीन पानी से नवीन मंडी तक और निर्मला स्कूल से नरिमन चौराहे तक के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।
नवीन वर्मा ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड को अस्थायी रूप से ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करना जरूरी है…तभी नमो भवन का कार्य शुरू किया जा सकेगा।
इसके साथ ही उन्होंने नगर प्रशासन को निर्देश दिए कि बरसात से पहले नालियों की पूरी तरह सफाई कराई जाए। खासकर टेड़ी पुलिया और तिकोनिया चौराहे पर जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों की विशेष सफाई पर जोर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि तिकोनिया से नगर निगम तक बंद पड़ी नाली को जल्द से जल्द साफ किया जाए, ताकि बारिश में जलभराव की स्थिति न बने।






