Bageshwar News

हल्द्वानी ऊंचापुल निवासी विमल पांडे का CDS में चयन, इंडियन नेवल अकादमी में देश में पहली रैंक…

Ad

Vimal Pandey story:- उत्तराखंड के युवाओं में सेना को लेकर रुझान काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है। भारतीय सेना और सेना में अपनी सेवा देने के लिए उत्तराखंड के युवाओं में एक होड़ सी मची रहती है। युवा अलग-अलग माध्यम से सेवा में भर्ती होना चाहते हैं। ऐसे ही में एक ताजा खबर सामने आई है, जहां मूल रूप से बागेश्वर जिले के रीमा निवासी विमल पांडेय का भारतीय सेना की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) में चयन हुआ है। विमल का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के ऊंचापुल में रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरमतलब है कि विमल पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक हासिल की है।विमल ने इंडियन मिलेट्री अकादमी में देश में सातवीं रैंक और इंडियन नेवल अकादमी में देश में पहली रैंक प्राप्त की है। विमल पांडे की प्राथमिक शिक्षा हल्द्वानी के ही व्हाइट हॉल स्कूल से हुई है। इस के उपरांत उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से अपनी बारहवीं भी उत्तीर्ण की। 12 वीं के बाद विमल ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक में दाखिला लेकर अपना स्नातक पूर्ण किया।

साल 2023 में बीटेक उत्तीर्ण करने के बाद विमल का चयन आईआईटी कानपुर में एमटेक के लिए हो गया था। अभी विमल पांडेय कानपुर आईआईटी से एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। विमल के पिता महेश चंद्र पांडेय मल्टीनेशनल कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। उनकी माता रेनू पांडेय एक कुशल गृहिणी हैं। विमल ने अपने पहले प्रयास में ही सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अब आईआईटी की पढ़ाई छोड़कर सेवा में जाने का मन बनाया है। उनकी इस उपलब्धि से रीमा क्षेत्र के साथ साथ ऊंचापुल क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से सभी क्षेत्र और नगरवासी गौरवंतित महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top