Uttarakhand News

उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान, आप भी अपलोड करें अपनी फोटो

Ad

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन तक पहुँचकर राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय या दुकान पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराएँ और देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top