Election Talks

उत्तराखंड: कांग्रेस के हुए हरक सिंह रावत और अनुकृति गोसाईं

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीति फ्रंट से आ रही है। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभा रहे हरक सिंह रावत की कांग्रेस घर में वापसी हो गई है। जी हां, हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनकी बहू भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भाजपा ने उन्हें निष्कासित किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल साल 2016 में हरक सिंह रावत कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अगले साल जब बीजेपी ने उत्तराखंड में सरकार बनाई तो हरक सिंह रावत को मंत्रालय सौंपा गया। वह तब से लेकर अब तक मंत्री होने के बावजूद भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे। हरक सिंह रावत ने कुछ हफ्ते पहले भी इस्तीफे की धमकी दी थी।

इस बार दोबारा उन्हें लेकर चर्चाएं चरम पर थीं। भाजपा की ओर से कहा जा रहा था कि हरक अपने परिवार के लिए टिकट मांग रहे थे। अब इसी गहमा गहमी में भाजपा ने हरक सिंह रावत को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। साथ ही वह मंत्री पद से भी बर्खास्त हो गए। जिसके बाद हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। हरक रावत ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी दो टिकट नहीं मांगे। अब प्रदेश में कांग्रेस ही आएगी। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने दिल से मेरा कांग्रेस में स्वागत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top