Nainital-Haldwani News

हरि: शरणम ‘जन’ 111 कन्याओं के विवाह के अलावा स्थानीय वस्तुओं को भी देगा बढ़ावा

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊँ की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणम ‘जन’ द्वारा 13 से 19 नवंबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में श्रीमदभागवत कथा एवं 111 कन्यादान विवाह समारोह के लिए भव्य पांडाल के निर्माण का कार्य मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में आरम्भ हुआ। संस्थान प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास “भाईजी” ने बताया कि हल्द्वानी के नवीन पाण्डेय सन्नू टेण्ट हाऊस द्वारा 60 हज़ार स्क्वायर फीट का पीताम्बर रँग का विशाल पांडाल बँगाली कारीगरों द्वारा बनाया जाएगा, जिसमें हज़ारों मीटर कपड़ा,बाँस से लेकर कील भी नवीन इस्तेमाल होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरे नगर को भक्ति महोत्सव के रँग में रँगने के लिए 500 तोरण द्वार,15 स्वागत द्वार एवं मुख्य मार्गों में पताका लगाई जाएंगी।मैदान में बनने जा रहे विशाल पांडाल में 25 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है जिसमें 4 से 5 हज़ार कुर्सियां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित होंगी। विश्व प्रसद्ध कथावाचक मृदुल कृष्ण गोस्वामी द्वारा कथा वाचन प्रतिदिन 2-6 किया जाएगा।आनंद हाट के नाम से 50 दुकानें भी स्थानीय उत्पादों की लगाई जाएंगी। हल्द्वानी क्षेत्र में भक्ति महोत्सव के प्रति उत्साह देखते हुए हरि: शरणम ‘जन’ द्वारा सभी इंतज़ाम किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top