Uttarakhand News

हरिद्वार: गुस्से में आकर पति ने की पत्नी के सिर पर बेलन मारकर हत्या

Ad

देहरादून: पिता द्वारा 7 साल की बेटी की हत्या की घटना ने राज्य को हिला कर रख दिया था। उसके कुछ ही दिन बाद एक और सनसनीखेज दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी की बेलन मारकर हत्या कर दी। घटना के सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

खबर के अनुसार घटना ज्वालापुर के अम्बेडकर नगर कॉलोनी की है। शुक्रवार की रात को पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था जिसने आक्रमक रूप ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान पति अरुण ने बेलन से नेहा के सिर पर वार कर उसी हत्या कर दी। पत्नी नेहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मारपीट अावाज सुनकर जब पड़ोसी अरुण के घर पहुंचे तो 23 वर्षीय नेहा का शव फर्श पर पड़ा था। अरुण भी घर में ही मौजूद था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

शैमफॉर्ड स्कूल:प्रैक्टिकल बेस पढ़ाई से होगी छात्रों की नींव मजबूत

पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण यादव अपनी पत्नी नेहा व दो साल के बेटे के  किराये पर रह रहा था। अरुण ज्वालापुर के बाजार में एक शोरूम पर काम करता है। तीन साल पहले उसकी शादी नेहा से हुई थी। पति पत्नी के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और विवाद हुआ था। पुलिस ने अरुण को हिरासत में ले लिया। जिस बेलन से हत्या हुई है, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। देर रात तक अरुण यादव से पूछताछ चल रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top