Haridwar News

कुंभ यात्रियों को रेलवे का तोहफा, ट्रेन छूटने से आधा घंटा पहले तक मिलेगा आरक्षित टिकट

Ad

हरिद्वार: कुंभ मेले में यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे ने ट्रेनों के टिकट खरीदते समय होने वाली परेशानी को मद्देनजर रखते हुए ट्रेन चलने के आधे घंटे पूर्व तक सभी क्लास के आरक्षण टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए काउंटर चालू किया जा चुका है। जो 24 घंटे काम कर रहा है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह का कहना है कि कुंभ मेला श्रद्धालुओं को ट्रेन चलने से आधे घंटे पहले तक आरक्षण टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपडेट,अप्रैल में हो सकते हैं प्रैक्टिकल,28 जनवरी को अहम बैठक

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में 1238 पदों पर होगी स्टाफ नर्सों की भर्ती, दोबारा शुरू होगी प्रक्रिया

बता दें कि मकर संक्रांति पर्व से पहले ही मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों की टीम ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अपना डेरा जमा लिया था। इधर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अखाड़े कुंभ का प्रमुख अंग हैं। कुंभ के दौरान सभी तेरह अखाड़ों से जुड़े संत महापुरुष, नागा संयासी स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। इस वर्ष होने जा रहे कुंभ में भी सभी अखाड़ों के संत महापुरुष, नागा संयासी, खालसे हरिद्वार आएंगे।

संतों के निवास के लिए अखाड़ों की छावनियां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। यदि सरकार व्यवस्था नहीं करती है अखाड़े अपने संसाधनों से सभी व्यवस्थाएं करेंगे। बता दें आरक्षण कक्षों पर भारी भीड़ उमड़ी रहती है। अभी तक ट्रेन चलने के समय से चार घंटे पहले टिकट बुकिंग बंद हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटने के आधा घंटा पहले तक टिकट यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़े:मिनटों में पूरा होगा आपका सफर, पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:खराब मौसम के चलते रद्द हुई तीन फ्लाइट,मौसम विभाग का अपडेट भी नहीं दे रहा है राहत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top