Haridwar News

उत्तराखंड: पत्नी पहुंची पुलिस के पास, बोली पति डेट पर नहीं ले गया, पति ने लगाया मारपीट का आरोप

Ad

UTTARAKHAND NEWS: एक पत्नी पति की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति काफी व्यस्त रहता है और उसे डेट पर नहीं ले गया। जवाब में पति ने पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है। हरिद्वार से सामने आए इस मामले ने सभी को सकते में डाल दिया। सोशल मीडिया पर इस मामलो लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की शिकायत पत्नी द्वारा की गई है। दोनों की 9 महीने पहले ही शादी हुई है। कुछ दिन पहले पत्नी ने पति को डेट पर ले जाने की बात कही लेकिन पति ने मना कर दिया। इसके बाद वो अपने घर गई और पुलिस में पति की शिकायत कर दी। वहीं पति पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

ये बात भी सामने आ रही है कि पत्नी के परिवार ने युवक से शादी में दिए दहेज के पैसे भी वापस मांगे हैं। दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ तो पुलिस के पास मामला पहुंच गया। पति ने पत्नी पर रात-रातभर दोस्तों के साथ मोबाइल पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया और विरोध करने पर मारपीट की बात कही है। पुलिस ने दोनों पक्ष को सुनकर कोतवाली से घर भेज दिया। वहीं मामले की सुनवाई दिल्ली में होने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top