Haridwar News

फ्रंटलाइन वर्कर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं पर्यटन मंत्री,प्रेमनगर आश्रम में 200 का क्वांरटाइन सेंटर शुरू

Ad

हरिद्वार:प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से आश्रम प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी सुविधाओं से युक्त हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम में 200 बेड का क्वारंटाइन सेंटर शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री प्रेमनगर आश्रम में बने अस्थाई 200 बेड क्षमता वाले इस क्वारंटाइन सेंटर में निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की सुव्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त एक एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही आश्रम परिसर में ही दो कोविड वैक्सीनेशन शिविर भी गतिशील है। उन्होंने कहा कि श्री प्रेमनगर आश्रम समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं में अपना अहम योगदान देता रहा है। राज्य में कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु हम संकल्पबद्ध हैं।

महाराज ने कहा कि श्री प्रेमनगर आश्रम का समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों एवं प्राकृतिक आपदाओं में योगदान हमेशा से ही उल्लेखनीय रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय आश्रम शुरू से ही अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि 200 बेड़ का क्वारंटीन सेन्टर से हरिद्वार वासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा। शुभारंभ के अवसर पर प्रेमनगर आश्रम के प्रबन्धक पवन सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top