Uttarakhand News

हरिद्वार निवासी शिवम सड़ाना को मिला Youtube पर प्यार, गाना एक Million पार

Ad

हरिद्वार: गायक एवं रैपर शिवम सड़ाना का एक और गाना वायरल हुआ है। उनके गाने ने एक मिलियन व्यू पूरे किए हैं। सडाना का पंजाबी गाना पावें गुची यूट्यूब पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना भी शिवम सडाना ने खुद ही लिखा और प्रोडयूस किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गाना देहरादून में शूट किया गया है। वहीं वीडियो में मॉडल रोमा पंडित भी दिखाई दी है। इस गाने को अभी तक 11 लाख से भी ज्यादा दर्शक देख चुके हैं। इस गाने को देहरादून स्थित ऑक्टेव म्यूजिक स्टूडियो के संस्थापक मनदीप सिंह जी ने कंपोज़ किया है।

सडाना उत्तराखंड के उन युवाओं में शामिल हैं जो संगीत के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एक समय में वह युवाओं को गिटार सीखते थे। सडाना का कहना है कि उन्हें गाना लिखना बहुत पसंद है।

कभी कभी मुझे लगता की में एक गायक से अच्छा एक लेखक हूँ क्योंकि में गाना गाने से जल्दी गाना लिख लेता हूँ। मुझे अपनी जन्मभूमि “उत्तराखंड” के लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है और वह आने वाले समय में उत्तराखंड के लिए म्यूजिक के क्षेत्र में कुछ ना कुछ जरूर करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top