Haridwar News

उत्तराखंड: एक गलती डोमिनोज पिज्जा को पड़ी भारी, ग्राहक को देना होगा साढ़े नौ लाख रुपए का हर्जाना

Ad

देहरादून: विख्यात पिज्जा कंपनी डोमिनोज को उत्तराखंड में भारी भरकम हर्जाना देना पड़ेगा। एक गलती की वजह से उसे 9 लाख रुपए से ज्यादा का मुआवजा ग्राहक को देना होगा। उपभोक्ता की धार्मिक भावना आहत करने की वजह से आयोग ने कंपनी पर कार्यवाही की है। डोमिनोज की ओर से साल 2020 में उत्तराखंड के रुडकी में वेज पिज्जा के बजाए नॉन वेज पिज्जा ग्राहक को दिया गया था। इस मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने डोमिनोज पिज्जा पर 9 लाख 65 हजार 918 रुपये का हर्जाना लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रुड़की के साकेत कालोनी निवासी शिवांग मित्तल ने 26 अक्टूबर 2020 को ऑनलाइन माध्यम से पिज्जा टाको और चोको लावा आर्डर किया। उन्होंने शाकाहरी पिज्जा के लिए 918 रुपए दिए। कुछ देर के बाद जब पिज्जा लेकर कंपनी का कर्मचारी पहुंचा तो पैकेट खोलने पर अजीब सी गंद आ रही थी। इसके बाद शिवांग की तबीयत खराब हो गई।

शिवांग मित्तल के परिवार में कोई भी नॉन वेज नहीं खाता है और एक पिज्जा की वजह से परिवार की भावना आहत हुई। इसके बाद वह कंपनी के खिलाफ गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद शिवांग ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में तीन फरवरी 2021 को  शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने दोनों पक्षों को सुना। उन्होंने पाया कि गलती पिज्जा कंपनी की ओर से हुई है। उन्होंने इसे उपभोक्ता सेवा में घोर लापरवाही माना।

आयोग ने पिज्जा कंपनी को आदेश दिया है कि उपभोक्ता को पिज्जा की कीमत 918 रुपये मय 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ ही मानसिक, शारीरिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में साढ़े चार लाख रुपये और विशेष हर्जे के रूप में 5 लाख रुपये का भुगतान करें। इसके बाद मुआवजे के रूप में डोमिनोज पिज्जा कंपनी को कुल 9,65,918 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी को यह भुगतान एक महीने के अंदर करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top