Uttarakhand News

खुद पर लगे आरोपों से भावुक हुए हरदा, बोले इस होली पर कांग्रेस मेरा दहन कर दे…!

Ad

देहरादून: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिुकस्त के बाद पार्टी में भीतरघात की बातें खुलकर सामने आ रही हैं। रणजीत रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्हीं बयानों को लेकर हरीश रावत घिरते नजर आ रहे थे। मगर अब उन्होंने फेसबुक पर एक बड़ा ही भावुक पोस्ट डाला है। जिसमें हरीश रावत ने कांग्रेस हाईकमान से उन्हें निष्कासित करने की अपील की है। हरीश रावत ने कहा कि होली के उत्सव में बुराई का अंत होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सल्ट से चुनाव हारे रणजीत रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं से चुनाव हारे हरीश रावत के बीच का विवाद समय समय पर सामने आता रहा है। लेकिन इस बार ये विवाद एक कदम आगे बढ़ गया है। रणजीत रावत ने बीते दिन एक वीडियो जारी कर हरदा पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि टिकट नहीं मिलने पर लोग हरीश रावत को तलाश रहे हैं। रंजीत रावत ने हरीश रावत पर हमला बोलते हुए कहा था कि नए नेताओं को हरीश रावत ऐसे अफीम चटा देते हैं कि वे मोहपाश से बाहर ही नहीं निकल पाते। उन्‍हें खुद हरीश रावत के चंगुल से निकलने में 36 साल लग गए।

ऐसे में अब हरीश रावत ने मंगलवार को फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा कि “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस मुझे पार्टी से बाहर निकाल दे। होलिका दहन और हरीश रावत रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए‌।” हरीश रावत की पोस्ट में उन्होंने साफ साफ कहा है कि जो आरोप उनपर लगाए गए हैं और इन आरोपों को जिसने लगाया और सपोर्ट किया है, वह वाकई गंभीर है। बता दें कि कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में 19 सीटें आई हैं। पिछली बार कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई थी। हरीश रावत ने ही कांग्रेस की तरफ से चुनाव लीड किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top