Election Talks

हरीश रावत ने बरेली रोड पर निकाली पदयात्रा, समर्थकों ने कहा लालकुआं का विधायक बनेगा मुख्यमंत्री

Ad

लालकुआं: चुनावों में कुछ सीटों पर हार किसी की नजर है। ऐसी ही एक हॉटसीट लालकुआं विधानसभा सीट है। जहां से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान पर उतारा है। लालकुआं की सड़कों पर कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। गौरतलब है कि शाम पांच बजे विधानसभा चुनावों को लेकर हो रहा प्रचार थम जाएगा और इससे पहले सभी दल पूरी जान झोंक रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कड़ी में बरेली रोड हल्द्वानी में हरीश रावत ने अपने समर्थकों के साथ पैदल यात्रा निकाली। इस पैदल यात्रा में सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि हरीश रावत के लालकुआं के जीतने के बाद वह मुख्यमंत्री बनेंगे और फिर क्षेत्र का विकास होगा। बता दें कि इससे पहले हरीश रावत ने प्रियंका गांधी की रैली में शिरकत की थी और जनता के सामने कांग्रेस का विजन रखा।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को जनता का भरोसा तोड़ने का हर्जाना भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की खराब नीतियों के वजह से युवा बेरोजगार है। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनावों में कांग्रेस को केवल 11 सीटे मिली थी और अब इन चुनावों में कांग्रेस परिवर्तन के नारे के साथ चुनावी ताल ठोक रही है। बता दें कि पदयात्रा में उत्तर गौजाजाली ग्राम के पूर्व प्रधान और कांग्रेस नैनीताल जिला प्रवक्ता हेमंत पाठक भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top