Election Talks

बारिश में भी हरदा एक्टिव, लालकुआं में बढ़ाया कांग्रेस का कुनबा

Ad


लालकुआं: भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर कई कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष माया कोश्यारी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। इसके अलावा भाजपा नेता पूरन परिहार भी कांग्रेस में शामिल हो गए। समाजसेवी मीना मेहता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पुष्कर सिंह बिष्ट, भूपेश भट्ट, रणजीत चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। जबकि बिंदुखट्टा के इंदिरा नगर में बसपा नेता पुष्कर कोहली और अनिल आर्य बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों के विश्वास को कांग्रेस कभी खाली नहीं रहने देगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top