Election Talks

हरीश रावत को मिला शहीद परिवार का समर्थन, स्कूल और स्टेडियम से नाम होगा अमर

Ad

लालकुआं:बिन्दुखत्ता निवासी अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया। रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह हर परिस्थिति में शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भावना ने रावत को बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने उनके पति के नाम पर मिनी स्टेडियम बनाने और स्कूल का नाम दिए जाने सहित कई अन्य वादे किए गए थे। लेकिन वादे पूरे नहीं हुए।

इस पर रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि सहित गोस्वामी के नाम पर जो भी घोषणाएं पूर्व में हो चुकी हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top