Uttarakhand News

हरीश रावत ने भाजपा से कहा सुधर जाओ वरना तोड़ देंगे

Ad

देहरादून: पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठतम नेता हरीश रावत ने फिर से भाजपा पर हमला बोला है। हरीश रावत ने फिल्मी अंदाज में भाजपा को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि अब भी नहीं सुधरे तो हम और तोड़ेंगे। उन्होंने प्रतिद्वंदी दल को चेतावनी दी और कहा कि कांग्रेस में आक्रामक राजनीति का दौर शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तराखंड सरकार के मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस में शामिल होकर साढ़े चार साल बाद घर वापसी की है। इस दौरान उनके साथ संजीव आर्य ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बता दें कि इसके बाद से ही प्रदेश की गर्म राजनीति और गर्म हो चली है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भाजपा के और दो विधायकों के संपर्क में होने की बात कही है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राजनीति में हार-जीत लगी रहती है। यही तो लोकतंत्र की जीत होती है। उन्होंने भाजपा को सलाह दी और कहा कि लोकतंत्र के हित के लिए भाजपा को खेल वाली राजनीति करना बंद कर देना चाहिए। अगर भाजपा अब भी नहीं सुधरी तो जल्द ही भगदड़ मचेगी और पार्टी टूटेगी।

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति बदलाव मांग रही है। जनता विकास चाहती है ना कि गंदी राजनीति देखना चाहती है। सिर्फ भाषणबाजी से लोगों को लुभाना बंद करना होगा। बल्कि इसके बदले जनता के हित में काम किया जाए तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा भाजपा जोड़ तोड़ की राजनीति में विश्वास रखती है जबकि कांग्रेस अब इस सबसे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top