Election Talks

भाजपा की पूर्व में स्टार प्रचारक कांग्रेस में शामिल,लालकुआं में बढ़ते हरीश रावत

Ad

हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तल्ली हल्द्वानी में दर्शन के बाद की।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पूर्व उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने उनके कैंप ऑफिस में स्वागत किया। इस दौरान कैंप ऑफिस में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

रावत के तल्ली हल्द्वानी स्थित कैंप ऑफिस में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान आर्टिस्ट रिमी सेन समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के स्वागत समारोह में रावत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का ही इतिहास रहा है।

भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को मिटाना चाहती है। अब आप सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को ही तय करना है कि भाजपा को कैसे सबक सिखाया जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, पुष्पा नेगी, एचआर बहुगुणा, सरदार विश्वजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top