Dehradun News

हरदा का अंदाज़ चुनाव खत्म होने के बाद भी जारी रही है, देहरादून में होस्ट की नींबू पार्टी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पिछले हफ्ते संपन्न हो गए हैं। सभी प्रत्याशी अब रिलैक्स कर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। तो वही मीडिया के समक्ष वह अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं। चुनाव भले ही खत्म हो गए हो लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुराना अंदाज जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान जलेबी और चाट बनाने के बाद हरदा ने राजधानी देहरादून में पार्टी होस्ट की।

ADVERTISEMENTS Ad

यह नींबू सनी पार्टी हरदा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबसे ज्यादा चर्चाओं में हरीश रावत और प्रीतम सिंह की जुगलबंदी रही। दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। इसके अलावा सीएम को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जो फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा वह फैसला उन्हें मंजूर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top