Uttarakhand News

वोटिंग के बाद भी चुनावी मोड में हरदा…अब उत्तराखंड की जनता के लिए की तीन बड़ी घोषणाएं

Ad

लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की जनता से तीन बड़े वादे किए गए हैं। जिन्हें घोषणाएं भी कहा जा सकता है। जी हां, हरदा अभी भी चुनावी मोड में हैं। हरीश रावत ने वोटिंग के बाद भी घोषणाओं और वादों का दौर जारी रखा है। हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है। इसी कड़ी में हरीश रावत ने अपने पिटारे से कुछ और घोषणाएं निकाली हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार बनते ही ये घोषणाएं पूरी की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने एक फेसबुक लाइव में कहा कि हमारे गांवों में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं भी हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। इन्हें सम्मान देना होगा। ये परंपरा टूटनी नहीं चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर वह तुरंत शगुन पेंशन प्रारंभ करेंगे। 

इसके साथ ही लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सरकार बनते ही घसियारी योजना के तहत घसियारी महिलाओं को पांच सौ रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा हरीश रावत ने उत्तराखंड पुलिस की अविलंब मांग ग्रेड पे को हल करने की भी घोषणा की है।

गौरतलब है कि चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिलहाल वक्त तक तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमे अपनी सरकार बनती हुई देख रहे हैं। लेकिन ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी कि आखिर सत्ता किसे हासिल होती है। एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 60 पार के नारे को पूरा करने का भरोसा जताया है तो वहीं हरीश रावत ने कहा है कि 48 सीटें कांग्रेस जीत रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top