Uttarakhand News

हल्द्वानी में हरीश रावत ने प्रियंका गांधी को कहा दुर्गा, इंदिरा जी की तरह देश बदल सकती हैं

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज राउंड में लोगों को संबोधित करने पहुंची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और लाल कुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के व्यक्तित्व में इंदिरा जी की छाप दिखती है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चाहता है कि आगे चलकर प्रियंका जी कांग्रेस की कमान संभाले। उनका अंदाज बताता है कि भविष्य में वह देश को भी संभाल सकती हैं।

रावत ने कहा कि इंदिरा जी को दुर्गा नाम दिया गया था और आज मैं हल्द्वानी के मैदान से प्रियंका जी को भी दुर्गा का अवतार कहता हूं। इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के तमाम विभाग खाली पड़े हैं। अपने फायदे के लिए युवाओं का शोषण किया जा रहा है और भर्ती भी रोक दी गई है।

रावत ने भाजपा को उत्तराखंड का दुश्मन करार दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह लोग हार दा नाम का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन लाल कुआं की जनता मुझे विजय जरूर बनाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top