Nainital-Haldwani News

सलमान खुर्शीद की किताब पर बवाल, हल्द्वानी में हरीश रावत ने कहा कांग्रेस की नहीं है ऐसी सोच

Ad

हल्द्वानी: पूर्व सीएम हरीश रावत कुमाऊं दौरे पर हैं। वह लगातार कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे हरीश रावत ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या (Sunrise Over Ayodhya) पर मचे बवाल पर कहा कि कांग्रेस उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखती है। कांग्रेस की इस तरह की सोच नहीं रही है और उन्हें भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

हिंदुत्व की बोको हरम और ISIS से तुलना क्यों?

अपनी किताब में सलमान खुर्शीद ने जिस बोको हरम से हिंदुत्व की तुलना की है, वो एक कट्टरपंथी आतंकी संगठन हैं, नाइजीरिया में साल 2009 से लेकर अब तक तीन लाख लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। बोको  हरम के खौफ से 30 लाख लोगों विस्थापित हो चुके हैं, लाखों लोगों को दूसरे मुल्कों में शरण लेनी पड़ी है। बता दें कि सलमान खुर्शीद की बुक के सामने आने के बाद बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने आरोप लगा है।इस मुद्दे पर पक्ष में बोलने वाले हिंदुत्व को 2 भाग में विभाजित कर रहे हैं, एक अच्छा हिंदुत्व और दूसरा खराब हिंदुत्व, विरोध करने वाले इसे हिंदुत्व से घृणा वाली सोच बता रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने खुर्शीद की पुस्तक का जिक्र करते हुए ट्वीट में कहा था, ‘‘हम भले ही हिंदुत्व को हिंदू धर्म की मिली-जुली संस्कृति से अलग एक राजनीतिक विचारधारा मानकर इससे असहमति जताएं, लेकिन हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।’’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top