Election Talks

पैराशूट पर हरदा का जवाब, घर का पता पुरानी ITI और फोन नंबर भी कर दिया सार्वजनिक…

Ad

लालकुआं: विरोधियों प्रत्याशियों द्वारा हरीश रावत के लिए पैराशूट विशेषण का इस्तेमाल किया जा रहा है। हरीश रावत ने जवाब में कहा है कि मेरे 55 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं लोगों के बीच ना रहा हूं। लोगों के सुख दुख का साझीदार न रहा हूं। हरीश रावत जिस दिन लोगों के दिलों में नहीं रहेगा। जिस दिन सेवा भाव की ऊर्जा खत्म हो जाएगी, इस दिन में राजनीति से हट जाऊंगा।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा के लोग मेरा पता पूछ रहे हैं। मैं उनको बताना चाहता हूं मैं बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई तल्ली हल्द्वानी एक्सिस बैंक के पास रह रहा हूं। मैंने एक टेलीफोन लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र के लिए रखा है। उसका नंबर 8057862635 है। यह मेरे पास ही रहेगा। इसमें मुझसे सीधे बात भी कर सकते हैं और अपना मैसेज भी भेज सकते हैं। यदि किसी कारण से मुझसे बात नहीं हो पाती है तो मैं कॉल बैक भी करूंगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top