CM Corner

लालकुआं में बोले हरीश रावत, हमने गौलापार में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया और भाजपा ने वहां घास उगाई

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में कुछ ही दिन बचे हैं तो सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत जनसंपर्क और प्रचार में झोंक रहे हैं। लड़ाई मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस में कौन सरकार बनाएगा। भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बना कर इतिहास रचने का दावा कर रही है तो कांग्रेस परिवर्तन की बात कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाल कुआं विधानसभा से कॉन्ग्रेस का चेहरा है। वह चोरगलिया, बिंदुखता और गौलापार में संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

युवाओं के बीच पहुंचकर हरदा ने कहा कि हमने कुमाऊं की शान बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया ताकि गौलापार क्षेत्र की पहचान स्थापित हो। एक बार फिर हम खेलों को तवज्जो देंगे ताकि युवा इस क्षेत्र में भी नाम कमा सकें। हरदा ने कहां की हमने इंटरनेशनल स्टेडियम की सौगात दी और द ग्रेट खली का मुकाबला भी कराया लेकिन मौजूदा सरकार ने इंटरनेशनल स्टेडियम को घास उगने के लिए छोड़ दिया।

पूरे राज्य में निजी मैदानों में मुकाबले हो रहे हैं लेकिन गौलापार में केवल नुकसान हो रहा है। भाजपा का यह चरित्र है कि वह पिछली सरकार के विकास कार्य को आगे नहीं बढ़ाती है। जनता का इस्तेमाल केवल वोट के लिए नहीं होना चाहिए अगर वह आप पर भरोसा जता रहे हैं तो काम आगे बढ़ते रहना चाहिए इसी से उत्तराखंड का विकास होगा। यह बात अब जनता समझ चुकी है तभी परिवर्तन की बात कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top