Election Talks

लालकुआं में हरीश रावत ने कहा आप काम दोगे मैं करूंगा,सरकार की बागडोर आम जनता के हाथ में होगी

Ad

हल्द्वानी:पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुर्गापाल कॉलोनी, बर्मा कॉलोनी और 25 एकड़ कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से वादा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार की बागडोर आम जनता के हाथ में होगी। रावत ने दुर्गापाल कॉलोनी और बर्मा कॉलोनी में एक चुनावी सभा को कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस सरकार बनाएगी तो सबसे पहले बिंदुखत्ता वालों को मालिकाना हक मिलेगा। क्षेत्र की सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। कई योजनाओं को धरातल में उतारा जाएगा। हर गरीब की थाली में खाना होगा और हर मजदूर के हाथ में काम होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि हरीश रावत को लालकुआं से विधायक बनाने का मतलब सीधे मुख्यमंत्री की कमान सौंपना है। लालाकुआं का विधायक मुख्यमंत्री होगा… इसलिए इस अवसर को कभी गवाना नहीं है। कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग मौजूद थे। इसके बाद रावत ने 25 एकड़ कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार किया।

इस मौके पर लालकुआं नगरपालिका के चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, बिना जोशी, हरीश बिसौती, त्रिलोक सिंह मंटू, गोपाल बोरा, चंदन बोरा, सूर्य प्रताप सिंह, रामाश्रय प्रसाद, नरसिंह वर्मा, नर सिंह, दिनेश पासवान, हरीश चंद्र माझी, सुनील प्रसाद, इंदु राजभर, सुरेंद्र यादव, सुरेश यादव, निरंजन पाल, ललित यादव, शरण मंडल आदि मौजूद रहे। हरीश चंद्र दुर्गापाल ने राजीव नगर तिवारी नगर सहित बिंदुखत्ता आदि विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क कर हरीश रावत के लिए वोट मांगे। वही पूरी विधानसभा में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने डोलियों के साथ घर घर जाकर रावत के लिए वोट मांगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top