Election Talks

हल्द्वानी में हरियाणा का चुनावी तड़का…मुख्यमंत्री खट्टर भाजपा के लिए मांगेंगे वोट

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में चुनावों के प्रचार को हवा देने के लिए सभी पार्टी बाहर के बड़े नेताओं को काम पर लगा रही हैं। बीते दिन राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस के लिए प्रचार करने देहरादून पहुंचे थे। इसी कड़ी में अब भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों को उतारना शुरू कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम खट्टर हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय के निकट बैंक्वेट हाल में दोपहर 12 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। वे यहां आकर हल्द्वानी की जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएंगे। इस बारे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि तीन फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामनगर आने वाले हैं। यहां पर उनकी जनसभा होगी। इसके अलावा वर्चुअल सभाएं भी जारी रहेंगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लालकुआं भी जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top