Nainital-Haldwani News

रामनगर निवासी हर्ष पांडे को मिली UPSC परीक्षा में सफलता, CAPF का बनेंगे हिस्सा

Ad

Harsh Pandey: UPSC: CAPF: नगर के लखनपुर शांतिकुंज निवासी हर्ष पांडे ने UPSC द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हर्ष ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 339वीं रैंक हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हर्ष पांडे की प्रारंभिक शिक्षा भरतपुरी के सनराइज स्कूल में हुई, इसके बाद उन्होंने 2018-19 में लिटिल स्कॉलर्स स्कूल, प्रतापपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा 94.6% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बीटेक किया। कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर हर्ष ने अब यूपीएससी एसी (डीएसपी रैंक) की परीक्षा पास कर नई उपलब्धि हासिल की है।

हर्ष पांडे के पिता श्री गिरीश पांडे वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनके बेटे की इस उपलब्धि पर नगरवासियों और पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top