Uttarakhand News

उत्तराखंड की हर्षिता और निष्ठा बनीं भारतीय टीम की कोच, बैंकॉक के लिए भरी उड़ान

Ad

Uttarakhand news: Sports news: Harshita rawtani: Nistha penyuli: आज उत्तराखंड की बेटियां देश-विदेश में हर क्षेत्र में देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली उत्तराखंड की बेटियां न केवल अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर रही हैं बल्कि देवभूमि के नाम का परचम विदेशों में भी लहरा रही हैं। अपनी मेहनत से राज्य की बेटियां देश- विदेश में नए-नए मुकाम हासिल कर रही हैं। एक बार फिर उत्तराखंड की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं हर्षिता रावतानी और निष्ठा पैन्यूली की। बैंकॉक में आयोजित होने वाली थाई केटिंग ट्रॉफी-2024 और आइस स्केटिंग डेवलपमेंट सेमिनार में दोनों बेटियां अपना हुनर दिखाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हर्षिता और निष्ठा को बनाया गया टीम का कोच

3 मई से 12 मई तक आयोजित होने वाली आइस स्केटिंग प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आइस प्रिसेस ऑफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली को कोच के रूप में टीम का हिस्सा बनाया गया है। देश के पांच खिलाड़ियों और दो कोच के साथ भारतीय टीम बृहस्पतिवार को बैंकाॅक के लिए रवाना हो गई। वहीं उत्तराखंड के आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, शिव पैन्यूली का कहना है कि देहरादून में स्थित आइस स्केटिंग रिंग को खोलने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है और जिससे राज्य के खिलाड़ियों को आइस स्केटिंग सीखने और इसकी बारीकियों को समझ सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top