Uttarakhand News

HDMA ने सूचना संयुक्त निदेशक को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया नियमावली ड्राफ्ट पर दिए सुझाव

Ad

HDMA: Haldwani: शनिवार को सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय के महानिदेशक कार्यालय कुमाऊं आगमन के दौरान हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (HDMA) ने सोशल मीडिया नियमावली 2025 के मसौदे को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। HDMA के अध्यक्ष दिनेश पांडे के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक को नियमावली के ड्राफ्ट पर आपत्तियों और सुझावों का ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्ञापन सौंपे जाने से पहले सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया नियमन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। HDMA ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखते हुए नियमों का संतुलन आवश्यक है। संगठन ने नियमावली के कुछ प्रावधानों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और सुझाव दिया कि क्षेत्रीय और स्वतंत्र डिजिटल मीडिया संस्थानों और इन्फ्लूनसर की भूमिका और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नीति में बदलाव किए जाएं।

संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाएगा और नीति निर्धारण स्तर पर उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा।यह बैठक डिजिटल मीडिया की भूमिका, जिम्मेदारियों और भविष्य की दिशा पर एक सार्थक संवाद के रूप में देखी जा रही है। HDMA ने उम्मीद जताई कि सरकार आगामी सोशल मीडिया नियमावली को तैयार करते समय स्थानीय डिजिटल मीडिया संस्थानों की भागीदारी और सुझावों को प्राथमिकता देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top