Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने रचा इतिहास, तोड़ दिया 45 साल पुराना रिकॉर्ड

Ad

देहरादून:  उत्तराखंड के जवान ने 71वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में इतिहास रचा है। हेड कॉस्टेबल राजेश कुमार ने 5 और 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर व 10 KM दौड़ रिकार्ड समय में पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थानपित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेश कुमार ने 45 साल पुरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी कामयाबी के बारे में उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। उनकी इस कामयाबी पर डीजीपी अशोक कुमार ने राजेश को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड पुलिस से जुड़े कई जवान भारत के लिए भी पदक हासिल कर चुके हैं। वही उत्तराखंड पुलिस के धनराज शर्मा उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी टीम के सदस्य हैं।

जनता की सेवा के अलावा खेल के मैदान पर जवानों का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह बताता है कि अगर किसी ने कुछ करने की ठान ली तो वह लक्ष्य सरूर हासिल करता है। पुलिस के जवानों की कामयाबी राज्य के युवाओं को भी प्रेरित करती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top