Uttarakhand News

उत्तराखंड: डेल्टा प्लस को लेकर अलर्ट, सुरक्षा के लिए किए जाएंगे ये काम

Ad

देहरादून:कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट के लक्षणों से पीड़ित रोगियों की समय पर पहचान की जाए व निगरानी तंत्र सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 26 जून को जारी आदेश के अनुसार कोविड की जांच की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा और उपचार के लिए समस्त कोविड सेंटरों, चिकित्सालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही आम लोगों को जागरूक करें ताकि राज्य को इस वेरिएंट से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top